फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Turkey anti-India stance has upset Delhi's apple traders, preparations for boycott

India Pakistan Conflict : तुर्किये का भारत विरोधी रुख दिल्ली के सेब व्यापारियों को खटका, बहिष्कार की तैयारी

Thu, 15 May 2025 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 06:10 AM IST
सार

एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर में इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। व्यापारी संगठनों ने तुर्किये से आने वाले सेब का बहिष्कार करने की बात कही है।

विज्ञापन
Turkey anti-India stance has upset Delhi's apple traders, preparations for boycott
प्रवीण खंडेलवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत की ओर से की गई हालिया कार्रवाई के दौरान तुर्किये के रुख को लेकर दिल्ली के सेब व्यापारियों में गहरा रोष है। उन्हें तुर्किये की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करना नागवार गुजरा है।

विज्ञापन


खास तौर पर एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर में इस पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। व्यापारी संगठनों ने तुर्किये से आने वाले सेब का बहिष्कार करने की बात कही है।
विज्ञापन


आजादपुर मंडी के प्रमुख और वरिष्ठ फल व्यापारी रवि कुमार ने साफ कहा कि अब तुर्किये से व्यापार नहीं किया जाएगा। उनके पास जो सामान तुर्किये से पहले ही आ चुका है, उसे निपटाया जाएगा, लेकिन भविष्य में कोई नया ऑर्डर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्किये ने भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर सवाल उठाकर पूरी दुनिया की भावनाओं के खिलाफ काम किया है। आज आतंकवाद से हर देश परेशान है और ऐसे समय में पाकिस्तान का समर्थन करना तुर्किये की भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

एक अन्य वरिष्ठ व्यापारी नरेंद्र कुमार ने भी कहा कि तुर्किये का रवैया निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हम व्यापारी हैं लेकिन देशहित से बड़ा हमारे लिए कुछ नहीं। हम तुर्किये से सेब आयात नहीं करेंगे, चाहे उससे मुनाफा हो या नुकसान। 

Boycott Turkey: JNU ने स्थगित किया तुर्किये के विश्वविद्यालय के साथ समझौता, कहा - 'हम राष्ट्र के साथ खड़े हैं'

इसी तरह व्यापारी मनोज बंसल का कहना है कि तुर्किये जैसे देशों को तभी सबक मिलेगा जब भारत के व्यापारी एकजुट होकर आर्थिक स्तर पर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मंडी में अब ऐसी मुहिम शुरू हो गई है कि जो व्यापारी तुर्किये से माल लाता है, उससे भी सवाल पूछे जाएंगे। 


तुर्किये और अजरबैजान न जाने की अपील
देश भर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारियों व लागों से तुर्किये व अजरबैजान की यात्राओं का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यदि भारतीय नागरिक तुर्किये और अजरबैजान की पाकिस्तान के प्रति समर्थन के विरोध में उनकी यात्रा का बहिष्कार करते हैं, तो इसका इन देशों की अर्थव्यवस्था, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

खंडेलवाल ने कहा की यदि भारतीय पर्यटक तुर्किये की यात्रा का बहिष्कार करते हैं, तो उसको लगभग 291.6 मिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष नुकसान होगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय पर्यटकों की ओर से आयोजित विवाह, कॉर्पोरेट कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के रद्द होने से अप्रत्यक्ष रूप से और भी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

वहीं, भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से अजरबैजान को लगभग 308.6 मिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष नुकसान होगा। चूंकि भारतीय पर्यटक मुख्यत अवकाश, मनोरंजन, विवाह और साहसिक गतिविधियों के लिए अजरबैजान जाते हैं, इन क्षेत्रों में भी आर्थिक मंदी बड़े पैमाने पर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed