{"_id":"5e702f9b8ebc3ea7c60cee3a","slug":"tulsi-demand-has-increased-by-60-percent-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए तुलसी के पत्तों का कर रहे सेवन, 60 रुपये में बेचा जा रहा 15 रुपये वाला पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए तुलसी के पत्तों का कर रहे सेवन, 60 रुपये में बेचा जा रहा 15 रुपये वाला पौधा
Tue, 17 Mar 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान
अभिषेक पांचाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
यमुना किनारे रखे तुलसी के पौधे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए लोग तुलसी के पत्तों का सेवन कर रहे हैं। आलम यह है कि पिछले एक सप्ताह में अधिकतर नर्सरियों से तुलसी के पौधे बिक गए हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता से तुलसी के पौधों का आयात किया जा रहा है।
अक्षरधाम मंदिर के पास स्थित एक नर्सरी के संचालक अभय कुमार बताते हैं कि अधिकतर लोग तुलसी के पौधे खरीदकर ले जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में उनके यहां सभी पौधे बिक गए हैं। बढ़ती मांग के कारण तुलसी के पौधों के दाम भी बढ़ गए हैं, जो पौधा पहले 15 रुपये का मिलता था, अब उसकी कीमत 60 रुपये हो गई है।
मथुरा रोड पर स्थित एक नर्सरी के संचालक विनोद बताते हैं कि इस मौसम में घरों में रखे तुलसी के पौधे खराब हो जाते हैं, इसलिए लोग नर्सरियों पर आकर पौधे खरीद रहे हैं। तुलसी की मांग पिछले एक सप्ताह में 60 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बढ़ती मांग को देखते हुए कोलकाता से तुलसी के पौधे मंगवाए जा रहे हैं। नर्सरी में पौधा खरीदने आईं सुधा ने बताया कि तुलसी के पत्ते खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।