फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tuesday will be the enhanced compensation

ग्रेटर नोएडा: मिलने वाला है बढ़ा हुआ मुआवजा

Thu, 30 Oct 2014 06:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 30 Oct 2014 06:13 AM IST
विज्ञापन
Tuesday will be the enhanced compensation

ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण के दो सेक्टरों के विकास के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के एवज में किसानों को 64.7 प्रतिशत मुआवजे का वितरण सात नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए एक गांव को चिह्नित कर लिया गया है, जहां करीब 30 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा वितरित किया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने सेक्टर-18 और सेक्टर-20 के विकास के लिए 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से ही अधिग्रहण से प्रभावित किसान 64.7 प्रतिशत मुआवजे का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग पर शासन ने यमुना प्राधिकरण के किसानों को मुआवजा देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में भी इसकी अनुमति मिल चुकी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन गांवों के सभी किसान कोर्ट से अपनी रिट वापस ले लेंगे। ऐसे गांवों को मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा। सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुआवजा लेने की शर्तों में यह भी शामिल है कि जिन गांवों के किसानों की जमीन पर प्राधिकरण का शत प्रतिशत कब्जा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां किसी भी तरह के विवाद या अवरोध नहीं करने के लिए किसान तैयार हैं, उन्हें मुआवजे का वितरण किया जाएगा। एक गांव के किसानों ने इन शर्तों को पूरा कर लिया है, उन्हें सात नवंबर से मुआवजा दिया जाएगा। अन्य गांवों में भी किसान रिट वापस ले रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने पर वहां भी मुआवजे का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन-जिन गांवों के किसान रिट वापस लेते जाएंगे, वहां मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed