फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trying to connect the hearts of kabaddi in Bisahdha

बिसाहड़ा में कबड्डी से दिलों को जोड़ने की कोशिश

Tue, 10 Nov 2015 04:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 Nov 2015 04:10 AM IST
विज्ञापन
Trying to connect the hearts of kabaddi in Bisahdha

बिसाहड़ा गांव में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ आईजी आलोक शर्मा और डीएम एनपी सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने कहा समाज में सद्भाव बनाने के लिए युवाओं के दिलों को जोड़ने के लिए सकारात्मक सोच बरकरार रहनी चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार को बिसाहड़ा में सद्भावना कबड्डी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में सदियों से विभाजन करने वाली शक्तियां सिर उठाती रही हैं। ऐसी शक्तियों पर समाज के सभी लोगों को नजर रखनी चाहिए। खेल के जरिए हर वर्ग के युवाओं को जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


कबड्डी टीम के साथ खेला जाता है जिससे एकजुटता की भावना पैदा होती है। युवकों को जागरूक करने के लिए खेलों से जोड़ना चाहिए। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सीओ दादरी अनुराग सिंह, ग्राम प्रधान संजय राणा, गुलाम अहमद बिसाहडिया, देवेंद्र प्रधान और महेश राणा आदि मौजूद रहे।

भाईचारे के लिए खेल का आयोजन: आईजी पुलिस महानिरीक्षक आलोक शर्मा ने कहा कि लोगों में सद्भावना जगाने के लिए खेल सर्वोपरि है। क्षेत्र में भाईचारा लाने के लिए खेल का आयोजन किया है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसी के चलते गांव बिसाहड़ा में ये पहल की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरन एस ने कहा कि युवा वर्ग में खेलों से सद्भावना बनती है। कबड्डी खेल टीम के साथ खेला जाता है, जो गांवों में सद्भावना की डोर को पक्का करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed