{"_id":"5fe817518ebc3e3d51733d31","slug":"trucks-collapses-at-nehru-place-many-injured-in-accident-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नेहरू प्लेस के पास दो ट्रकों की आपस में टक्कर, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नेहरू प्लेस के पास दो ट्रकों की आपस में टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
Sun, 27 Dec 2020 10:53 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
दो ट्रकों की आपस में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। दो ट्रक आपस में भिड़ गए जिसके कारण एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि आज सुबह कालकाजी पुलिस स्टेशन में एक कॉस आई थी जिसमें सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। एसआई संदीप कुछ पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नेब सराय निवासी सूबेदार नामक एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त कैबिन में फंसा हुआ था। उसे तुरंत वहां से निकालकर एम्स अस्पताल में भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला कि एक चालक ने ट्रक के सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा किया था जिसके कारण वाहन आपस में टकरा गए।