फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck overturned due to road digging in Delhi one died Two injured including woman

दिल्ली में सड़क धंसने से पलटा ट्रक: पाइप लाइन बिछाने के लिए हुई थी खुदाई, एक की मौत; महिला समेत दो जख्मी

Sun, 22 Jan 2023 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन करने पर पता चला है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी।

विज्ञापन
Truck overturned due to road digging in Delhi one died Two injured including woman
मंगोलपुरी में पलटा बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलपुरी बी ब्लॉक के पास रविवार रात सड़क धंसने से एक ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, घायलों की पहचान बी ब्लॉक निवासी माया देवी (60) और सुखबीर सिंह (65) के रूप में हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात एक ट्रक बी ब्लॉक मंगोलपुरी से जा रहा था। अचानक सड़क धंसने से ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से सड़क किनारे खड़े तीन लोग इसके चपेट में आ गए। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन करने पर पता चला है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। बाद में उसमें मिट्टी डाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed