फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck hits couple riding scooty, woman dies

Delhi : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत; पकड़ा गया आरोपी चालक

Mon, 16 Dec 2024 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 02:15 AM IST
सार

टक्कर लगते ही महिला गिर गई और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल है।

विज्ञापन
Truck hits couple riding scooty, woman dies
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कापसहेड़ा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला गिर गई और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल है।

विज्ञापन


घायल होने के बावजूद पीड़ित ने पीछा कर भाग रहे ट्रक चालक को दबोच लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सहरसा, बिहार निवासी मौसम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान शारदा (58) के रूप में हुई है, जबकि पति की पहचान दिलीप ठाकुर के रूप में हुई है। दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में रहते हैं और सेना से सेवानिवृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिसंबर की सुबह वह पत्नी का चेकअप करवाने के लिए आरआर अस्पताल लेकर आ रहे थे। दोनों स्कूटी पर थे। द्वारका एक्सप्रेसवे से कुछ दूर आगे जाने पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गिर गए।


इसी दौरान ट्रक का पहिया उसकी पत्नी के ऊपर से गुजर गया। आरोपी चालक घटना को अंजाम देकर ट्रक लेकर भागने लगा। घायल होने के बावजूद दिलीप ने ट्रक चालक का पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद चालक को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed