{"_id":"6556a4fd29ded9561606e37ea1b31e0d","slug":"truck-fallen-on-car-councilar-son-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी गाड़ी पर गिरा ट्रक, पार्षद के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी गाड़ी पर गिरा ट्रक, पार्षद के बेटे की मौत
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की विवेक विहार की पार्षद प्रीति के लड़के की एक दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
पार्षद प्रीति का लड़का, वारिश सिंह अपने विवेक विहार घर से सोमवार सुबह 3.30 बजे ऋषिकेश जाने के लिए निकले।
घर से निकल वारिश ने सीमापुरी बार्डर के फ्लाईओवर के नीचे अपनी मारुति रोकी। पीछे से आ रहा एक डंपर फ्लाईओवर के उपर चढ़ा और असंतुलन खाकर फ्लाईओवर से नीचे खड़ी मारुति पर गिर पड़ा। जिसके कारण वारिश सिंह की मौत हो गई।
घटना के बाद ड्राइवर वहां से भाग निकला, जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) और 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना चलाना) दर्ज कर लिया है।