फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by her brother s drug habit sister commits suicide in Ghaziabad s Kaushambi

'मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं': भाई नशा करते हैं...शायद इस कदम से सुधरेंगे, सुसाइड नोट में बेबस बहन की गुहार

Sat, 12 Aug 2023 12:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Aug 2023 12:24 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि कमरे में दीवार पर किशोरी ने सुसाइड नोट चिपकाया था। उसमें लिखा था कि मेरे दोनों भाई नशा करते हैं वैसे तो ये सुधरे नहीं। शायद मेरे इस कदम को उठाने के बाद दोनों नशा छोड़ देंगे।

विज्ञापन
Troubled by her brother s drug habit sister commits suicide in Ghaziabad s Kaushambi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वैशाली के एक टावर में गुरुवार रात 16 साल की किशोरी ने दो भाइयों का नशा छुड़ाने के लिए सुसाइड नोट लिखा और उसे दीवार पर चिपकाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में मां ड्यूटी करने दिल्ली गई थी। रात में घर पहुंचने पर मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि किशोरी तीन भाई और मां के साथ रहती थी। एक भाई पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद है, जबकि उसके दो भाई नशा करते हैं। वह लगातार दोनों को नशा छोड़ने के लिए कह रही थी, लेकिन दोनों उसकी बात नहीं सुनते थे। वह दोनों को समझाकर परेशान हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर किशोरी की मां दिल्ली काम करने चली गई थी। तब वह कमरे में ही थी। दोनों भाई बाहर घूम रहे थे। रात को मां घर लौटीं तो उन्होंने गेट खटखटाया। काफी देर तक गेट नहीं खुलने पर उन्हें शक हुआ। पुलिस को फोन कर अनहोनी की आशंका जाहिर की।

विज्ञापन

डायल-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गई। कमरे में किशोरी पंखे से लटकी हुई थी। परिजन और पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि कमरे में दीवार पर किशोरी ने सुसाइड नोट चिपकाया था। उसमें लिखा था कि मेरे दोनों भाई नशा करते हैं वैसे तो ये सुधरे नहीं। शायद मेरे इस कदम को उठाने के बाद दोनों नशा छोड़ देंगे। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

मां ने देरी से उठने पर लगाई थी डांट
पुलिस को मां ने बताया कि बेटी रोजाना देर रात तक जागती थी। फिर अगली सुबह देर से उठकर कमरे से बाहर आती थी। उन्होंने किशोरी को कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं मानी। इसके लिए मां ने डांटा भी था इसके बाद वह ड्यूटी चली गई थी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी की मौत के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed