फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trolley turnaround, Delhi-Howrah rail route is 50 minutes off.

ट्राली पलटी, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग 50 मिनट बंद रहा

Sun, 24 Aug 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Aug 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trolley turnaround, Delhi-Howrah rail route is 50 minutes off.

दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से शनिवार शाम ट्रेन रूट करीब 50 मिनट तक बंद रहा। हादसा शनिवार शाम पौने पांच बजे हुआ। फूस से भरी ट्रैक्टर-ट्राली डाउन और ब्रांच ट्रैक पर पलट गयी।

विज्ञापन


ट्रेन रूट बाधित होने की सूचना पर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चार राजधानी समेत छह ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया।

अफसरों ने किसी तरह ट्राली को हटवाकर ट्रैक खाली कराया। तब 50 मिनट बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।

एसएस खुर्जा जंक्शन भरत राम ने बताया कि रेलवे फाटक पार करते वक्त शनिवार शाम 4.45 बजे फूस से भरी ट्राली डाउन और ब्रांच ट्रैक के बीच पलटने से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम को सूचना देकर ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनें जहां-तहां रुकवाई और ट्रैक खाली कराया। काफी मशक्कत के बाद करीब 5.30 बजे ट्रैक खाली होने पर रेल मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित ट्रेनों में नई दिल्ली-रांची, हावड़ा, डिब्रूगढ़, पटना राजधानी के अलावा आनंद बिहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस और नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed