फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   triple suicide in iit delhi campus senior lab assistant suicides with mother and daughter

आईआईटी दिल्ली के कैंपस में फांसी के फंदे पर लटके मिले तीन शव, पति-पत्नी और मां के खुदकुशी की आशंका

Sat, 27 Jul 2019 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jul 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
triple suicide in iit delhi campus senior lab assistant suicides with mother and daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर

आईआईटी दिल्ली कैंपस के स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में सीनियर लैब असिस्टेंट के अलावा उसकी पत्नी व मां के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की शिनाख्त गुलशन दास (35) उसकी पत्नी सुनीता (32) और मां कांता देवी (56) के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले हैं, जबकि गुलशन का शव मकान के कॉरिडोर में लोहे की पाइप से लटका हुआ मिला। 

विज्ञापन


पुलिस को मृतकों के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नही मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी जांच कर रहे हैं। शनिवार को एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से करनाल, हरियाणा निवासी गुलशन दास सपरिवार डी-3, चौथी मंजिल, बी-17-ब्लॉक, आईआईटी कैंपस में रहता था। परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा मां कांता देवी थीं। गुलशन आईआईटी में बायोकेमिस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट था। सुनीता का नारायणा में मायका है। इसी साल 20 फरवरी को सुनीता और गुलशन की शादी हुई थी। परिवार के कुछ लोगों ने सुनीता के गर्भवती होने का भी दावा किया। पुलिस के मुताबिक गुलशन व सुनीता की एक-दूसरे से यह दूसरी शादी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में कलह शुरू हो गई थी। कुछ दिन पहले परिजनों ने दोनों को समझाया भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन नहीं उठाने पर सुनीता की मां को हुई आशंका

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दिनभर सुनीता की मां कृष्णा देवी अपनी बेटी को कॉल कर रही थी, लेकिन उसका फोन नही उठ रहा था। इस बीच सुनीता की बड़ी बहनों ने भी उसको कॉल किया, लेकिन फोन नही उठा। रात करीब 9.40 बजे कुछ गड़बड़ की आशंका को देखते हुए कृष्णा देवी ने गुलशन व सुनीता के बीच झगड़े की जानकारी पीसीआर को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो गुलशन के मकान का दरवाजा बाहर से खुला था। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो अलग-अलग कमरों में सुनीता व कांता देवी के शव पंखे से लटके मिले, जबकि फ्लैट के कॉरिडोर में लोहे की पाइप से गुलशन का शव लटका था। मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को पता चला है कि शुक्रवार को गुलशन अपने ऑफिस भी गया था। 

मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

आईआईटी में एक साथ तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस कोई चूक नही करना चाहती है। यही वजह है कि पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने का फैसला लिया है। मेडिकल बोर्ड के गठन के लिए दिल्ली सरकार से सिफारिश कर दी गई है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच करेगी।

आईआईटी कैंपस के स्टाफ क्वार्टर में परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
देवेंद्र आर्य, दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed