तिहरे हत्याकांड से सनसनी, एक घर से मिली 3 लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर में परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक पहले मां और बेटे की लाश मिली।
मां और बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है, मां का नाम ज्योति और बेटे का नाम पवन बताया गया है। इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब सुबह नौ बजे नौकरानी ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित इस तीन मंजिला मकान 6/72 में पहुंची।
नौकरानी को सुबह घर का दरवाजा खुला मिला। उसने ज्योति और उसके बेटे पवन की लाश घर के अंदर देखी। जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया।
साजिश के तहत अंजाम दिया गया हत्याकांड
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली गई तो ज्योति के पति संजीव की लाश भी बरामद हुई। संजीव की हत्या सोची-समझी साजिश नजर आयी।
घटना के खुलासे के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद मीडिया को तीसरी लाश के बारे में बताया।
घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या गला दबाकर ही की गई। पुलिस को शक है कि यह मामला प्रोपटी विवाद से जुड़ा हो सकता है।