फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Triple Murder in Capital, found three dead bodies.

तिहरे हत्याकांड से सनसनी, एक घर से मिली 3 लाशें

Mon, 11 Jan 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jan 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder in Capital, found three dead bodies.

पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर में परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक पहले मां और बेटे की लाश मिली।

विज्ञापन


मां और बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है, मां का नाम ज्योति और बेटे का नाम पवन बताया गया है। इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा तब  हुआ जब सुबह नौ बजे नौकरानी ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित इस तीन मंजिला मकान 6/72 में पहुंची।
विज्ञापन


नौकरानी को सुबह घर का दरवाजा खुला मिला। उसने ज्योति और उसके बेटे पवन की लाश घर के अंदर देखी। जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया।

साजिश के तहत अंजाम दिया गया हत्याकांड

Triple Murder in Capital, found three dead bodies.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली गई तो ज्‍योति के पति संजीव की लाश भी बरामद हुई। संजीव की हत्या सोची-समझी साजिश नजर आयी।

घटना के खुलासे के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद मीडिया को तीसरी लाश के बारे में बताया।

घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या गला दबाकर ही की गई। पुलिस को शक है कि यह मामला प्रोपटी विवाद से जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed