फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trilokpuri riots: hindu volunteer will be part of moharram procession.

त्रिलोकपुरी: मुहर्रम जुलूस में होंगे हिंदू वालंटियर

Mon, 03 Nov 2014 07:48 AM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
Trilokpuri riots: hindu volunteer will be part of moharram procession.

त्रिलोकपुरी में कई दिनों चले बवाल के बाद अब जिंदगी पटरी पर लौट आई है। स्थानीय लोग भी अपने जख्मों को भुलाकर सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने में लगे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को हिन्दू वॉलंटियर्स मोहर्रम के जुलूस में हिस्सा लेकर इसकी मिसाल कायम करेंगे। दोनों समुदाय के लोग गर्मजोशी के साथ मोहर्रम की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस ने भी इस त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी तैयारी की हुई है।
विज्ञापन


मोहर्रम के दिन पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला लिया है। रविवार को पूरे दिन कर्फ्यू में ढील रही, एहतियात के तौर पर रात के समय कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान ताजिये और जुलूस निकालने के दौरान पटेबाजी (जुलूस के दौरान डंडों से खेल दिखाना) न करने के लिए लोगों को राजी कर लिया गया है।

मुहर्रम के जुलूस में हिंदू वालंटियर

Trilokpuri riots: hindu volunteer will be part of moharram procession.

मंगलवार को चार अलग-अलग ग्रुप में ताजिये के जुलूस निकालें जाएंगे। कोशिश यह की जाएगी कि एक ग्रुप में चार सौ से ज्यादा लोग न रहें।

इसके अलावा इन ग्रुप में करीब 30 हिन्दू वालंटिर की अपनी भागीदारी देंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो सहमति के बाद इन वालंटियर की पुलिस ने सूची भी तैयार कर ली है। ताजिये के जुलूस 17 ब्लॉक से शुरू होकर कोटला स्थित करबला में समाप्त हो जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार सुबह एक बार फिर ड्रोन का इस्तेमाल कर मकानों की तलाशी ली जाएगी। फिलहाल इलाके में लोकल पुलिस के अलावा आरपीएफ और सीआरपीएफ की कई कंपनियां तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed