{"_id":"15db04011f5b0c3723a8c9076cd005a9","slug":"tried-to-rape-with-bhu-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Jan 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई अलर्ट में भी नोएडा पुलिस सुस्त है। यही वजह रही कि सोमवार दिनदहाड़े सेक्टर-62 स्थित ए ब्लॉक में दिल्ली निवासी बीएचयू की छात्रा से चाकू की नोक पर गैंगरेप की कोशिश की गई। विफल होने पर बदमाश छात्रा से पर्स, मोबाइल और लैपटॉप लूट कर फरार हो गए। थाना सेक्टर- 58 पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी इलाके की छात्रा (21) बीएचयू में एमए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। सोमवार को उसे बनारस जाना था। वह सुबह घर से ऑटो लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां ट्रेन न पकड़कर उसने वसुंधरा (गाजियाबाद) दोस्त के पास जाने के लिए दूसरा ऑटो ले लिया। दिल्ली मदर डेयरी के पास ऑटो चालक ने छात्रा को बताया वह यूपी में प्रवेश नहीं कर सकता। लिहाजा वहां से छात्रा ने दूसरा ऑटो कर लिया।
विज्ञापन
एनएच-24 पर गाजियाबाद की तरफ जाते समय करीब 11 बजे ऑटो चालक ने एनआईबी चौकी की तरफ ऑटो मोड़ दिया। छात्रा को रास्ते की जानकारी नहीं थी जिससे उसने चालक से आपत्ति नहीं जताई। चालक ने एनआईबी चौकी से ऑटो सेक्टर-62 में जयपुरिया इंस्टीट्यूट की तरफ मोड़ लिया।
विज्ञापन
आगे जाकर सुनसान इलाका देखकर ऑटो रोक लिया। चालक ने दोस्तों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद चारों ने छात्रा से गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने चाकू निकालकर उसे डराया। शोर-शराबा होने पर लोग मौके पर आ गए। इसके बाद बदमाश पीड़िता का पर्स, लैपटॉप और मोबाइल लूट कर ऑटो से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पर्स में 1100 रुपये थे। उसके पिता दिल्ली में डॉक्टर हैं। छात्रा ने दोस्त के साथ मंगलवार को बनारस जाने की योजना बनाई थी।