{"_id":"6d973229d082c2dd408f1b1f01408647","slug":"tri-series-in-west-bangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरीन प्रदर्शन ने दिलाई ट्राई सीरीज में टीम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरीन प्रदर्शन ने दिलाई ट्राई सीरीज में टीम की कमान
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Feb 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद की टीम को मुंबई में उपविजेता बनाने वाले पलवल के प्रेमप्रकाश यादव पर हरियाणा फिजिकली चैलेंज्ड एसोसिएशन ने अपना भरोसा कायम रखा है।
विज्ञापन
आने वाले 17 मार्च से पश्चिम बंगाल में शुरू हो रही त्रिकोणीय सीरीज में हरियाणा की कमान प्रेम प्रकाश को सौंपी गई है।
इससे पहले जनवरी में मुंबई में आयोजित हुई चार राज्यों की नेशनल डिसेबल क्रिकेट प्रतियोगिता में गेंदबाज के तौर पर प्रेमप्रकाश का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। लेकिन वह टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहे थे जिसके कारण टीम दो गुटों में बंटी हुई भी दिखाई दी।
विज्ञापन
हालांकि इस बार एसोसिएशन की तरफ से कप्तान को हिदायत दी गई है कि वह टीम में एकजुटता बनाकर रखें। इससे टीम विजेता का खिताब हासिल कर सके। टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी पानीपत के विकेट कीपर बल्लेबाज अनिल को दी गई है। सीरीज में हरियाणा के अलावा बंगाल व उत्तर प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज इकबाल व आलराउंडर जावेद होंगे नया चेहरा
तेज गेंदबाज इकबाल व आलराउंडर जावेद हरियाणा की टीम में नया चेहरा होंगे। पिछली सीरीज में इकबाल कर्नाटक की तरफ से खेले थे। सीरीज में इकबाल की गेंदबाजी ने काफी प्रभावित किया था। इसके बाद उन्हें हरियाणा की तरफ से खेलने को आमंत्रित किया गया था। हरियाणा फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने कहा कि टीम का चयन कर लिया गया है। उम्मीद है कि टीम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करेगी।