{"_id":"57d158c34f1c1be906319195","slug":"tree-cut-down-in-sports-corridor-issue-will-be-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल परिसर में बिना अनुमति काटे पेड़, मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल परिसर में बिना अनुमति काटे पेड़, मामले की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए कट रहे पेड़
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में हरे भरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में खेल विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को दस सितंबर को स्टाफ समेत कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
बताया जा रहा है कि निजी एकेडमी को फायदा पहुंचाने के लिए करीब 200 पेड़ काट दिए गए। जिसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता वरुण श्योकंद ने खेल मंत्री अनिल विज से की थी। इस पर जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अप्रैल 2016 से मई 2016 के बीच सेक्टर 12 खेल परिसर में वन विभाग की अनुमति के बिना 200 पेड़ों काटे जाने की शिकायत 3 जून 2016 को की गई।
इसमें बताया गया कि काटे गए पेड़ों को बिना किसी को जानकारी दिए बेच दिया गया। शिकायतकर्ता ने गूगल मैप का उपयोग कर फोटो लेकर खेल मंत्री को मामले से अवगत कराया था। इसमें आरोप है कि अवैध तरीके से चल रही निजी एकेडमी को फायदा पहुंचाया गया।
विज्ञापन