फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Treating patient every five seconds in ayushman bharat

आयुष्मान भारत : हर पांच सेकेंड में हो रहा मरीज का इलाज 

Fri, 01 Mar 2019 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Treating patient every five seconds in ayushman bharat
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : self

आयुष्मान भारत योजना के जरिये हर पांच सेकेंड में एक गरीब मरीज का इलाज किया जा रहा है। अब तक दो करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड जारी किए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली के होटल हयात में आयुष्मान भारत के 157 दिन पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. इंदुभूषण ने ये जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत अब तक 13.5 लाख मरीज अस्पताल में भर्ती किए जा चुके हैं। इन मरीजों के इलाज पर सरकार 18 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सम्मेलन में देश और दुनिया के स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य योजना पर चर्चा की। 
विज्ञापन


डॉ. भूषण ने कहा कि हर साल इलाज पर होने वाले खर्च के चलते 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे पहुंच जाते हैं। दूसरी ओर 40 करोड़ गरीब आबादी निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकती है, जबकि स्वास्थ्य संबंधी 70 फीसदी सेवाएं निजी क्षेत्र मुहैया करा रहा है। इस कार्यक्रम को 33 राज्य लागू कर चुके हैं और पंजाब व केरल में जल्द ही यह योजना लागू होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने एक विडियो संदेश के माध्यम से कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है जिससे न सिर्फ बड़ी संख्या में भारतीयों की मदद कर रही है। ऑस्ट्रेलियन डिजिटल हेल्थ एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम केल्सी को आयुष्मान भारत के टॉर्च बियरर से सम्मानित किया। यह सम्मान कागज रहित स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की दिशा में उनके कार्यों के लिए दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed