राममंदिर के लिए लखनऊ से अयोध्या की ओर करेंगे कूच: प्रवीन तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन तोगड़िया ने कहा कि हिंदुत्व के नाते राम मंदिर का मुद्दा अहम है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सरकार संसद में कानून बनाए। यदि राममंदिर पर निर्णय अक्तूबर तक नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता लखनऊ से अयोध्या की ओर कूच करेगा।
नगर के मोहल्ला सर्वोदय कालोनी स्थित मुकेश अग्रवाल के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवीन तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर नहीं बनने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदू नाराज हो रहे हैं और उनका सरकार पर विश्वास घट रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर हमने लोगों से आंदोलन करने को कहा था।
लाखों आंदोलनकारियों का हो रहा अपमान
हमने कहा था कि आंदोलन करो और जब संसद में अपना बहुमत आएगा, तब मंदिर बन जाएगा। देश में लाखों लोगों ने लाठियां व गोली खाईं। कई लोगों ने प्राण दिए लेकिन जब बहुमत आया तो राम मंदिर की बात करने वाले कोर्ट का हवाला देने लग गए। ऐसे में कोर्ट से राम मंदिर की बात करने वाले लाखों आंदोलनकारियों का अपमान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर पर निर्णय अक्तूबर माह तक नहीं लिया गया तो परिषद के कार्यकर्ता मजबूती के साथ लखनऊ से अयोध्या की ओर कूच करेगा। हिंदुत्व की रक्षा के लिए हमारा संगठन हमेशा से प्राणदायक है और रहेगा। इस दौरान सावित्री, गौरव राघव, कमल, मनोज नितिन, प्रवेश तोमर, आदि मौजूद रहे।