फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traumatic Incident: chartered bus crushed the scooter rider grandparents

दर्दनाक हादसा: चार्टर्ड बस ने स्कूटर सवार नाना-नाती को कुचल डाला

Mon, 02 May 2016 07:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 07:28 AM IST
विज्ञापन
Traumatic Incident: chartered bus crushed the scooter rider grandparents

आनंद विहार इलाके में रविवार दोपहर बेलगाम चार्टर्ड बस ने स्कूटर सवार बुजुर्ग नाना व चार साल के मासूम नाती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त श्रीचंद (63) और तृप्त मिग्नानी (4) के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक श्रीचंद परिवार के साथ सी-64, घरोंदा अपार्टमेंट, आनंद विहार में रहते थे। श्रीचंद आरबीआई से रिटायर अधिकारी थे। इनकी बेटी अपने पति सुमित के साथ चेन्नई में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में नाना-नाती की मौत

Traumatic Incident: chartered bus crushed the scooter rider grandparents

पिछले कुछ दिनों से बेटी छुट्टियां बिताने पिता के पास दिल्ली आई हुई हैं। रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे श्रीचंद अपने नाती तृप्त को लेकर किसी काम से निकले थे।

इस बीच यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की चार्टर्ड बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में श्रीचंद और तृप्त बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

तृप्त को पुष्पांजली अस्पताल ले जाया गया, वहीं श्रीचंद को एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद श्रीचंद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस बस कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed