फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport department may meet with aggregator soon

Delhi: एग्रीगेटर संग परिवहन विभाग की जल्द हो सकती है बैठक, कई पहलुओं पर खत्म हो जाएगा संशय

Tue, 28 Feb 2023 05:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Feb 2023 05:28 AM IST
सार

एग्रीगेटर नीति के लागू होने से पहले अगर बैठक होती है तो कई पहलुओं पर दोनों पक्षों में संशय खत्म हो जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसते शिकंजे को देखते हुए चालक भी गंतव्य तक यात्रियों के साथ जाने से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Transport department may meet with aggregator soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाइक टैक्सी पर लगी पाबंदी के बाद एग्रीगेटर के साथ परिवहन विभाग की बैठक जल्द हो सकती है। निजी दोपहिया वाहनों के वाणिज्यिक इस्तेमाल पर परिवहन विभाग की सख्ती से हजारों बाइक टैक्सी के पहिये थम गए हैं।

विज्ञापन

 
इसे देखते हुए एग्रीगेटर ने इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए परिवहन विभाग के साथ बैठक का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि नई एग्रीगेटर नीति के लागू होने से पहले अगर बैठक होती है तो कई पहलुओं पर दोनों पक्षों में संशय खत्म हो जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसते शिकंजे को देखते हुए चालक भी गंतव्य तक यात्रियों के साथ जाने से इन्कार कर रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। दिल्ली सरकार ने कैब एग्रीगेटर नीति तैयार करने के बाद इसमें कुछ बदलाव के बाद इसे विधि विभाग के पास भेज दिया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा मानकों, लाइसेंस सहित दूसरे पहलुओं पर मानक तय किए गए हैं। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग की तरफ से एग्रीगेटर को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब देने को कहा था। उन्होंने परिवहन विभाग के साथ बैठक करने का आग्रह किया है, ताकि नीति के लागू होने पर उन्हें भी राहत मिल सके। परिवहन विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। एग्रीगेटर और रोजाना बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करने वालों को नई नीति के लागू होने का इंतजार है। चालकों का कहना है कि सुरक्षा के लिए जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा है लेकिन पाबंदी से उनका काम बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-दोपहिया वाहनों को प्रोत्साहित किया जाएगा
नीति के तहत ई-दोपहिया वाहनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस नीति के तहत ई-वाहनों को ही शामिल करने की इजाजत दी जा सकती है, ताकि प्रदूषण पर भी शिकंजा कसा जा सके। 2030 तक कई चरणों में सभी वाहनों को ई-वाहनों में बदला जाएगा। निजी दोपहिया वाहनों पर किराये पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के दौरान कई बार सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायतें भी मिलती रही हैं। अब तक दिल्ली सरकार ने दोपहिया वाहनों के वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए एग्रीगेटर को इजाजत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed