फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transgenders gifts ghanta to shivkund

नवरात्र में किन्नरों ने शिवकुंड में घंटा चढ़ाया

Sun, 10 Apr 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 10 Apr 2016 09:34 AM IST
सार

मां का दरबार लगाकर जागरण किया 
मां का दरबार लगाकर जागरण किया
मां की पूजा अर्चना कर भंडारा छकाया
किन्नरों ने पूरे शहर में क्लश यात्रा निकाली
माता देवी मंदिर पुराना बस स्टैंड पर घंटा चढ़ाया

विज्ञापन
transgenders gifts ghanta to shivkund
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा सोहना में पहली बार बस स्टैंड मार्ग पर स्थित पंजाबी धर्मशाला में नवरात्रों की शुरूआत मां भगवती जागरण से किन्नरों ने मिलकर की। जिसमें दिल्ली, मेरठ, यूपी, हरियाणा व राजस्थान में रहने वाले किन्नरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मां के नवरात्र का आयोजन किन्नर सीमा सोहना घासेड़ा ने किया।

विज्ञापन


पंजाबी धर्मशाला में किन्नरों ने सिर पर कलश रखकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए शिव कुंड पर पहुंचकर घंटा चढ़ाया। किन्नरों मां से अपने जजमानों को जीवन में खुशी भरने की दुआ मांगी। शिव कुंड पर घन्टा चढ़ाने के बाद माता देवी मंदिर पुराना बस स्टैंड पर घंटी चढ़ाकर मां की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


देर रात पंजाबी धर्मशाला में मां का जागरण कराया। माता के दरबार की भव्य सजावट भक्तों ने की। इस दौरान किन्नरों ने नाच, गाकर मां का गुनगान किया। मां के दरबार में सभी ने हाथ जोड़ कर मन्नतें मांगी। माता दरबार में भंडारे का प्रसाद बांटा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने 11 हजार रूपये दिए। मां के दरबार में भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष अन्नी खटाना, अरूण समाज सेवी तरपेश गोयल, बाबू सिंगला, चेतन गोसाई, किन्नर गीता प्रधान, सोनिया, सकीला तावडू़, सीमा सोहना, अगूंरी टपूडका राजस्थान, प्रदेशन नगीना अन्य भक्तों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed