फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transgenders beat constable in police station, bush uniform

किन्नरों ने थाने में घुसकर की पुलिसकर्मी की पिटाई, फाड़ी वर्दी

Sun, 19 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
transgenders beat constable in police station, bush uniform
ट्रांसजेंडर - फोटो : demo pics

उत्तम नगर थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ आए किन्नरों ने हवलदार की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से हवलदार जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पीड़ित हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने महिला व किन्नरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ओम विहार की रहने वाली एक महिला शनिवार शाम छह बजे उत्तम नगर थाने पहुंची।
विज्ञापन


उस समय हवलदार अजीत सिंह काम निपटा रहा था। महिला हवलदार पर अपनी लड़की को भगाने वाले लड़के के परिवारवालों की मदद करने का आरोप लगाने लगी।

किन्नरों ने थाने में हंगामा कर उसे पीटना शुरु कर दिया

transgenders beat constable in police station, bush uniform

उसने कहा कि जिस लड़के पर आरोप है उसके परिवार वाले घर खाली करके जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस रोक नहीं रही है। हवलदार जब तक महिला को समझाने की कोशिश करता उसके साथ आए किन्नरों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया और हवलदार को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने हवलदार की वर्दी फाड़ दी। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किन्नरों को पकड़ लिया और जख्मी हवलदार को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने पीड़ित हवलदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed