फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trans river issue raised before cm haryana in faridabad

सीएम के सामने उठाया नहरपार की जमीन का मामला

Mon, 24 Jul 2017 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Jul 2017 06:59 PM IST
सार

सीएम के सामने उठाया नहरपार की जमीन का मामला

विज्ञापन
trans river issue raised before cm haryana in faridabad

विस्तार

नहरपार किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद के प्रतिनिधियों ने रविवार शाम सेक्टर 12 हुडा कंवेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। किसानों ने ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अधिग्रहित हुई जमीन का मामला सुलझाने की मांग इस दौरान उठाई।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने किसानों की जमीन अधिग्रहण के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नहरपार किसानों की जमीन का बिना किसानों की रजामंदी के अधिग्रहण किया गया था, जिसके विरोध में नहरपार के किसानों ने काफी समय तक संघर्ष चलाया किया।
विज्ञापन


लेकिन तत्कालीन सरकार ने किसानों की किसी भी बात को नहीं सुना। उन्होंने कहा कि सेक्टर-75 व 80 के पांच गांवों की कुल 650 एकड़ जमीन पिछले आठ वर्ष पूर्व अधिग्रहित की गई थी जिसमें से 300 एकड़ जमीन तत्कालीन सरकार ने मोटे मुनाफे पर बिल्डरों को बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


350 एकड़ जमीन टुकड़ों में पड़ी हुई है जिसका अधिग्रहण कानून के तहत नहीं किया जा सकता। किसान लैंड पुलिंग स्कीम के तहत अपने शपथ पत्र जमा कर चुके हैं लेकिन अभी तक नहरपार के किसानों को लैंड पुलिंग स्कीम के प्रावधान के अनुसार एक एकड़ जमीन पर एक हजार वर्गगज का रिहायशी प्लॉट और 100 वर्गगज का कॉर्मर्शियल प्लॉट नहीं मिला है।


उन्होंने मास्टर रोड व आईएमट़ीम़ें अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मिलने में देरी के बारे में भी सीएम को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान की बिना मर्जी के कोई नया अधिग्रहण नहीं करेगी। जबरन अधिग्रहण की समस्या पिछली कांग्रेस सरकार की देन है इस समस्या का भी हम जल्द से जल्द निवारण कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed