फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trains to plan outings on Republic Day full, immediate support

गणतंत्र दिवस पर ट्रेनें फुल, तत्काल का ही सहारा

Thu, 22 Jan 2015 10:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 22 Jan 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
Trains to plan outings on Republic Day full, immediate support

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रविवार का अवकाश होने की वजह से इस बार लोगों ने आउटिंग का प्लान बनाया है। लोगों के इसी आउटिंग प्लान से ट्रेनें फुल हो गई है।

विज्ञापन


अब टूर पर जाना है तो लोगों को तत्काल टिकट का सहारा लेना पड़ेगा। 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक अधिकांश ट्रेनों में सीटे फुल हो गई है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है तो कई में नो-रूम की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


देहरादून, मुंबई, चंडीगढ़, जम्मू, वैष्णो देवी, जयपुर और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में टिकटों के लिए मारामारी मची है। यही वजह है कि कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 350-400 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस में समेत कई ट्रेनों में अब बुकिंग ही बंद हो चुकी है। ऐसे में अब लोगों को टूर पर जाना है तो टिकट पाने के लिए अंतिम मौका तत्काल कोटे में प्रयास करने होंगे।

घर भी जाएंगे गणतंत्र दिवस पर
रिजर्वेशन के लिए मारामारी सिर्फ पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में ही नहीं है। लखनऊ-कानपुर, इलाहाबाद जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है। यानी रविवार और सोमवार को गणतंत्र दिवस के साथ-साथ एक -दो दिनों की छुट्टी लेकर लोगों ने घर जाने की भी प्लानिंग कर ली है। इनमें प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज के स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोग शामिल है। कानपुर, लखनऊ में आउटिंग भले न हो, लेकिन छुट्टी के तीन-चार दिनों में घर जाकर अपनों से मिलने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे।
.
23 से 26 जनवरी तक इन ट्रेनों में मारामारी
देहरादून जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी कोच में सीटें फुल हो चुकी है। देहरादून एक्सप्रेस और मसूरी एक्सप्रेस में भी 27 से पहले सीटें उपलब्ध नहीं हैं।

मुंबई जाने वाली गोल्डन टैंपल, देहरादून एक्सप्रेस, पंजाब मेल, स्वराज एक्सप्रेस में 40 से 107 वेटिंग हैं। जयपुर जाने वाली रानीखेत, कॉर्बेट पार्क लिंक, गरीब नवाज एक्सप्रेस और जम्मू ऑल एक्सप्रेस में वेटिंग है।


चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ऊंचाहार, पश्चिम एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट है। हालांकि हावड़ा-दिल्ली-कालका मेल में अभी सीटें उपलब्ध हैं।

लखनऊ और कानपुर जाने वाली अवध-असम, श्रमजीवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मालदा टाउन, वैशाली, पद्मावत, सीमांचल, प्रयागराज, कालिंदी एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed