फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Train services to remain operational even in dense fog, additional rakes deployed for Vande Bharat-Shatabdi trains

Delhi NCR News: घने कोहरे में भी पटरी पर रहेगी रेल सेवा, वंदे भारत-शताब्दी के लिए अतिरिक्त रैक तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
-रेलवे बाेर्ड ने उत्तर, पूर्वोत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों को रियल-टाइम निगरानी के निर्देश दिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल परिचालन पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं। यात्रियों को समय पर ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने और असुविधा घटाने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों को रियल-टाइम निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ट्रेनों की स्थिति, यात्रियों की जरूरतों और खानपान जैसी व्यवस्थाओं पर तत्काल निर्णय लेने को कहा है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार, कोहरे के दौरान ट्रेनें देर से चलने की स्थिति में भी समय पर रवाना हो सकें, इसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस के लिए अतिरिक्त रैक उपलब्ध कराए गए हैं। नई दिल्ली–वाराणसी रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत रैक का उपयोग समय पर परिचालन के लिए हो रहा। इसी तरह, उत्तर रेलवे के पास रखी एक अन्य 20 कोच की मेंटेनेंस स्पेयर रेक को भी वाराणसी–नई दिल्ली वंदे भारत सेवा के लिए लगाया है। रेलवे ने यह भी निर्णय लिया कि 16 कोच वाली वंदे भारत सेवा के विस्तार के लिए नामित एक 20 कोच की रैक को पश्चिम मध्य रेलवे से उत्तर रेलवे में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि कोहरे के कारण प्रभावित सेवाओं को समय पर शुरू किया जा सके। पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे में उपलब्ध कोचों से दो वातानुकूलित (एसी) रैक तैयार की जा रही हैं, जिन्हें देर से चल रही ट्रेनों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिरिक्त रेक के संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा से कोई समझौता न हो। इसके लिए खानपान व्यवस्था की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है। वहीं, ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) और लिनेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। कोहरे के मौसम में त्वरित निर्णय लेने के लिए रेलवे बोर्ड स्तर पर ट्रेनों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही आईआरसीटीसी में एक विशेष वार रूम भी सक्रिय है। यह वार रूम रियल-टाइम में ट्रेनों की स्थिति पर नजर रखेगा और खानपान से जुड़ी शिकायतों या जरूरतों का तुरंत समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article