{"_id":"5b8bf5b342c792465326ab42","slug":"train-running-slower-than-war-crime-start-before-main-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से दिल्ली आने वाले सावधान, रेलवे की एक गलती दे रही वारदात को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से दिल्ली आने वाले सावधान, रेलवे की एक गलती दे रही वारदात को दावत
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
rail
- फोटो : rail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से दिल्ली आने वाले सावधान हो जाएं। दिल्ली के मुख्य स्टेशनों से पहले ट्रेनों की धीमी रफ्तार बदमाशों को यात्रियों से लूटपाट का मौका दे रही है। ऐसे ज्यादातर वारदात निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर हो रहे हैं। निजामुद्दीन इलाके में अगस्त माह में बदमाशों ने सीआर पार्क निवासी माला समंदर से उस समय बैग झपट लिया जब वह स्टेशन आने से पहले ट्रेन के गेट पर खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
इसी तरह, बदमाश ट्रेन में सवार मथुरा निवासी पार्वती देवी से खिड़की से हाथ डालकर उनका सोने का चेन झपट लिया था। एक अन्य घटना में पानीपत जा रहे धीरज कुमार से बदमाशों ने पुरानी दिल्ली व नरेला के बीच मोबाइल झपट लिया था।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि जीआरपी ने सब्जी मंडी इलाके में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले नाबालिगों के गैंग का खुलासा किया है। साथ ही निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने उन जगहों को चिन्हित किया है जहां से बदमाश ट्रेन में सवार हो रहे हैं। पुलिस टीम अब ओखला, शाहदरा के अलावा सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
झपटमारी के दौरान जा चुकी है महिला की जान
पिछले वर्ष राजस्थान की रहने वाली महिला सुधीर उर्फ पिंकी अपने बेटे गौरव के साथ दिल्ली आ रही थी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आने से पहले पुल मिठाई के पास दोनों मां-बेटे सामान लेकर गेट पर आ गए। ट्रेन की रफ्तार कम थी तभी नीचे खड़े बदमाश ने पिंकी से बैग छीनने की कोशिश की। इससे असंतुलित होकर महिला ट्रेन के नीचे आ गयी और उसकी मौत हो गयी।
रेलवे ट्रैक के पास की झुग्गी बन रही मुसीबत
राजधानी में ट्रैक के पास बनी झुग्गियां पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। ट्रेन में होने वाली ज्यादातर लूटपाट की घटना इन झुग्गियों के आसपास होती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए एक बदमाश ने खुलासा किया था कि छोटे स्टेशनों के पास स्थित झुग्गी के पास ट्रेन की रफ्तार कम होने के बाद वह उसपर चढ़कर वारदात को अंजाम देते हैं। बदमाश शकूरबस्ती, निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, शाहदरा व अन्य जगहों पर ट्रेन की रफ्तार कम होने के बाद वारदात को अंजाम दे रहे हैं।