फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   train root will be affected in due to traeffic block

रेल यात्रियों के लिए जरूरी है ये खबर, ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित होंगी ट्रेनें

Sun, 18 Sep 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
train root will be affected in due to traeffic block
- फोटो : amar ujala

दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी जंक्शन सेक्शन पर सब-वे निर्माण की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। कुल पांच ट्रैफिक ब्लॉक किए जाएंगे। इस दौरान 18 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेन निरस्त रहेंगी तो कुछ आंशिक रूप से निरस्त की गई है। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग व रोककर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


ब्लॉक के दौरान निरस्त ट्रेन
ट्रेन संख्या 74003/74002 व 54085/54086 जो दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलती है इसे 18, 25 सितंबर व 2, 09, 16 अक्तूबर को निरस्त की गई है। इसी तरह ट्रेन संख्या 54309/54310 दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 2, 16 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर भी 9 व 16 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस 17, 24 सितंबर व 1 अक्तूबर को रेवाड़ी-अस्थलबोहर-दिल्ली के रास्ते चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस 8 व 15 अक्तूबर को रेवाड़ी-अस्थलबोहर-दिल्ली स्टेशन होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रौहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस 18, 25 सितंबर व 2 अक्तूबर को रेवाड़ी-अस्थलबोहर-शकूरबस्ती के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 09725 जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला होलीडे स्पेशल 18, 25 व 2, 9 और 16 अक्तूबर को रेवाड़ी-अस्थलबोहर-शकूरबस्ती-दिल्ली सराय रौहिल्ला के रास्ते चलेगी।

ट्रेन संख्या 15624 कामख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 16, 23, 30 सितंबर व 7, 14 अक्तूबर को दिल्ली-अस्थलबोहर-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस 18, 25 और 2, 9, 16 अक्तूबर को और ट्रेन संख्या 19566 देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस(18.9.2016,25.9.2016,02.10.2016, 09.10.2016 तथा 16.10.2016 को प्रस्थान करने वाली), 09726 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर होलीडे स्पेशल 18, 25 व 2,9, 16 अक्तूबर को दयाबस्ती-अस्थलबोहर-रेवाड़ी होकर चलाया जाएगा।

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेन
ट्रेन संख्या 54412 मेरठ छावनी-रेवाड़ी पैसेंजर 18, 25 सितंबर व 2 अक्तूबर को गढ़ीहरसरू स्टेशन पर समाप्त की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 54416 की सेवा गढ़ी हरसरू से प्रारम्भ की जायेगी।

यह ट्रेन गढ़ी हरसरू-रेवाड़ी-गढी हरसरू के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 54412 मेरठ छावनी-रेवाड़ी पैसेंजर 9 व 16 अक्तूबर को दिल्ली छावनी  स्टेशन पर समाप्त होगी, जिसके फलस्वरूप ट्रेन संख्या 54416 की सेवा दिल्ली छावनी  से प्रारम्भ की जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली छावनी-रेवाड़ी-दिल्ली छावनी के बीच आंशिक रूप से रद रहेंगी।

ट्रेन संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर 18, 25 सितंबर व 2 अक्तूबर को गुड़गांव स्टेशन पर 60 मिनट रूक कर चलेगी। इसकी सेवा गढ़ी हरसरू पर समाप्त की जाएगी।

ट्रेन संख्या 14546 सहारनपुर-फर्रूखनगर एक्सप्रेस 9 व 16 अक्तूबर को दिल्ली जंक्शन स्टेशन  पर समाप्त की जाएगी। ट्रेन संख्या 74036 फर्रूखनगर-दिल्ली सराय रौहिल्ला डेमू 9 व 16 अक्तूबर को गढ़ीहरसरू स्टेशन तक ही चलेगी। 

ब्लॉक के दौरान रोककर चलाई जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 12916 दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस 18, 25 सितंबर व 2 अक्तूबर को पातली स्टेशन पर 70 मिनट। 9, 16 अक्तूबर को पालम स्टेशन पर 90 मिनट रूक कर चलेगी।

ट्रेन संख्या 12066 हजरत निजामुद्दीन-अजमेर जन शताब्दी एक्सप्रेस 18, 25 सितंबर व 2 अक्तूबर को गढ़ी हरसरू स्टेशन पर 30 मिनट व 9, 16 अक्तूबर को दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 मिनट रूकेगी।


ट्रेन संख्या 19263 पोरबंदर-दिल्ली सराय रौहिल्ला एक्सप्रेस 8, 25, सितंबर व 2 अक्तूबर को रेवाड़ी जंक्शन  पर 15 मिनट रूकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रौहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस 9, 16 अक्तूबर को पातली स्टेशन पर 60 मिनट रूक कर चलेगी। ट्रेन संख्या 54417 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर 9, 16 अक्तूबर को पटेल नगर स्टेशन पर 15 मिनट रूक कर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed