फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   train going to vaishno devi from anand vihar round will increase

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी : आनंद विहार से जाने वाली ट्रेन के बढ़ेंगे फेरे

Sun, 21 Aug 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
train going to vaishno devi from anand vihar round will increase
- फोटो : Amar Ujala

दिल्ली, गाजियाबाद से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी सहूलियत दी है। रेलवे ने आनंद विहार-ऊधमपुर-आनंद विहार स्पेशल (04401/04402) ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन 29 नवंबर 2016 तक चलेगी।

विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन गाजियाबाद होते हुए ऊधमपुर जाती है। रेलवे ने पहले इसका संचालन 31 अगस्त तक करने की घोषणा की थी।

नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक यह ट्रेन एक सितंबर से 29 नवंबर तक 39 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। प्रत्येक सोमवार , बृहस्पतिवार और शनिवार को यह ट्रेन आनंद विहार से ऊधमपुर के लिए रवाना होगी और मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को ऊधमपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन पहले की तरह गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मू स्टेशन पर भी रुकेगी।

सद्भावना और मेरठ मेमू रहीं रद्द, कई ट्रेनें लेट

train going to vaishno devi from anand vihar round will increase

दिल्ली से सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस और आनंद विहार-मेरठ मेमू शनिवार को रद्द रहीं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशनल कारणों की वजह से इन ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को इसकी लिंक ट्रेन सुल्तानपुर से दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा शनिवार को सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 16 घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस 9 घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3:55 घंटे लेट रही।

ट्रेनों के अचानक रद्द कर दिए जाने और देरी से चलने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed