{"_id":"3ac82c9a6aabeed28a38d7ae59fa4251","slug":"train-driver-made-out-of-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन चालक को पत्थर से बनाया निशाना, टूटा शीशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन चालक को पत्थर से बनाया निशाना, टूटा शीशा
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार की शाम भी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लोको पायलट को निशाना बनाते हुए पत्थर मारा गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया, लेकिन सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। घटना रूंधी और पलवल स्टेशन के बीच की है।
विज्ञापन
पुणे से चलकर जम्मूतवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस रुंधी स्टेशन निकली ही थी कि रात करीब 7:40 बजे इंजन पर पत्थर आ लगा। इससे इंजन के बायीं तरफ का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि पत्थर लोको पायलट को नहीं लगा। चालक ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। चूंकि ट्रेन का पहला स्टॉपेज ओल्ड स्टेशन पर है। इसलिए आरपीएफ को ट्रेन अटेंड करने के लिए कहा गया।
आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आईएस नागर ट्रेन के पहुंचने पर तुरंत इंजन पर पहुंचे और चालक मेवाराम से पूरी घटना की जानकारी ली। घटना की सही लोकेशन की जांच की जा रही है।