फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Train Delay News 335 trains ran late 88 had to be canceled

Trains Delay : घने कोहरे ने थामी 487 ट्रेनों और 33 विमानों की रफ्तार, ठंड से फिलहाल दो दिन राहत नहीं

Mon, 09 Jan 2023 03:08 AM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:08 AM IST
सार

कोहरे के मौसम में लोको पायलट सभी सावधानियों का पालन करें। कोहरे के दौरान ट्रेनों का संचालन लोको पायलट के विवेक पर छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
Train Delay News 335 trains ran late 88 had to be canceled
कोहरे के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनें हो रही हैं लेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। घने कोहरे और कम दृश्यता ने ट्रेनों से लेकर विमानों तक की रफ्तार थाम दी है। 487 ट्रेनों और 33 विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है।  मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी के आगरा में दृश्यता शून्य मीटर तक गिर गई। रेलवे के अनुसार, 335 ट्रेनें पांच से छह घंटे की देरी से चलीं, जिनमें ज्यादातर लंबी दूरी की हैं। 88 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। 31 का मार्ग बदलना पड़ा। 33 की यात्रा गंतव्य से पहले ही समाप्त करनी पड़ी। देरी से चलने वाली ट्रेनों में लखनऊ-नई दिल्ली मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, काशी विश्वनाथ और पूर्वा एक्सप्रेस भी हैं।

विज्ञापन

ठंड की ठिठुरन के साथ ही घने कोहरे ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 15 दिनों से रेलवे की समय सारणी बिगड़ी हुई है। रेलगाड़ियों की रफ्तार इन दिनों बैलगाड़ी की तरह बनी हुई है। इनके लगातार देरी से चलने की वजह से यात्रियों की मुसीबत बढ़ी हुई है। न केवल यात्रा के दौरान बल्कि प्लेटफार्म पर भी अपनी रेलगाड़ी के इंतजार में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कोहरे के आगे रेलवे की तमाम तरह की तैयारियां भी बौनी साबित हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण रेलगाड़ियों के देरी से चलने की समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए, जो विफल साबित हुए हैं। यह निर्णय लिया गया कि रेल इंजन में कोहरे से बचने के उपकरणों के उपयोग से कोहरे व खराब मौसम की स्थिति के दौरान अधिकतम अनुमेय गति को 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाए।

विज्ञापन

कोहरे के मौसम में लोको पायलट सभी सावधानियों का पालन करें। कोहरे के दौरान ट्रेनों का संचालन लोको पायलट के विवेक पर छोड़ दिया गया था। मसलन यदि वह कोहरे के कारण दृष्यता कम महसूस करता है तो वह निर्धारित गति से कम या ज्यादा रफ्तार से ट्रेन चला सकता है। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि यह गति किसी भी स्थिति में 75 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक न हो।

घंटों देरी से चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
-लखनऊ-नई दिल्ली मेल-2:30 घंटा
-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस-पांच घंटे
-महाबोधि-पांच घंटे
-बरौनी-नई दिल्ली क्लोन-4:30 घंटा
-बिहार संपर्क क्रांति-पांच घंटा
-काशी विश्वनाथ-चार घंटा
-पूर्वा एक्सप्रेस-पांच घंटा
-रीवा एक्सप्रेस-छह घंटा
-पद्मावत एक्सप्रेस-पांच घंटा
-छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस-छह घंटा
-काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-चार घंटा
-ब्रह्मपुत्र मेल-छह घंटा.
-कैफियात एक्सप्रेस-छह घंटा
-संपूर्ण क्रांति-तीन घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed