फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Train bhubaneswar rajdhani reached Delhi there was chaos

दिल्ली पहुंची ट्रेन तो मची अफरातफरी, इटली से आए यात्री ने किया था सफर

Wed, 18 Mar 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Train bhubaneswar rajdhani reached Delhi there was chaos
भुवनेश्वर राजधानी - फोटो : अमर उजाला

भुवनेश्वर राजधानी जैसे ही मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची तो अफरातफरी मच गई। दरअसल, पेंट्री कार में खाना परोसने वाले दो लोगों ने ट्रेन से उतरने के बाद तबीयत खराब होने की बात बताई। आनन-फानन में दोनों को रेलवे के सेंट्रल अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर जहां रेल प्रशासन काफी सतर्क है तो यात्री इसे लेकर कतई सावधानी नहीं बरत रहे हैं। पिछले दिनों भुवनेश्वर राजधानी से एक यात्री नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। बाद में पता चला कि यात्री इटली से लौटा था। 
विज्ञापन


ऐसे में संक्रमण का खतरा होने की वजह से जिस कोच से यात्री रवाना हुआ था उसे इस ट्रेन से हटा लिया गया है। हालांकि, वापसी दिशा में जब यह ट्रेन मंगलवार को नई दिल्ली स्टेशन पहुंची तो दोनों पेंट्री कार के स्टाफ ने स्टेशन पर मौजूद स्टाफ को तबीयत खराब होने की बात बताई। रेलवे स्टाफ की मदद से दोनों को रेलवे के सेंट्रल अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों की मानें तो दोनों को अस्पताल भेजने के लिए रेलवे की तरफ से ना तो किसी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और ना ही किसी अन्य वाहन की। नई दिल्ली स्टेशन के स्टाफ ने ही दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, रेलवे ने इससे इनकार किया है।


केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा कोरोना वायरस के लक्षणों की जांच, बचाव और जानकारी के लिए हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। सभी मिलकर व आवश्यक सावधानी अपनाकर इस संकट से मुक्ति पा सकते है। सावधानी बरतें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed