{"_id":"6a96bb18f880ffac4305036f","slug":"explanation-sought-from-meta-over-the-blocking-of-mp-ruhullahs-facebook-page-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152954-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सांसद रुहुल्ला का फेसबुक पेज ब्लॉक करने पर मेटा से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सांसद रुहुल्ला का फेसबुक पेज ब्लॉक करने पर मेटा से जवाब तलब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेटा प्लेटफॉर्म्स ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का फेसबुक पेज कानून प्रवर्तन एजेंसी के नोटिस के आधार पर ब्लॉक किया गया था। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में मेहदी की याचिका पर सुनवाई हुई।
मेहदी ने गत 3 मार्च से अपने फेसबुक पेज पर लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती दी है। मेटा के वकील ने संबंधित आदेश अदालत में पेश करने के लिए समय मांगा। वहीं, मेहदी के वकील ने कहा कि सांसद को यह नहीं बताया गया कि उनके पेज पर कौन-सी आपत्तिजनक सामग्री थी। उन्होंने कहा कि मेहदी सांसद के साथ धार्मिक नेता भी हैं। अदालत ने मेटा को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को तय की है।