फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic jams in New Delhi are a permanent fixture; NDMC will not take the initiative to find a solution.

Delhi NCR News: नई दिल्ली में जाम स्थायी, समाधान के लिए एनडीएमसी नहीं करेगी पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने या सड़कें चौड़ी नहीं करेगी, यातायात पुलिस के सुझाव पर कार्य करेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली में बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) फिलहाल किसी बड़ी ढांचागत योजना पर काम नहीं करेगी। परिषद न नया फ्लाईओवर बनाएगी, न अंडरपास और न ही जाम वाले प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने की कोई परियोजना प्रस्तावित है। जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एनडीएमसी फिलहाल यातायात पुलिस की पहल का इंतजार कर रही है।
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के अनुसार, यातायात व्यवस्था संभालना यातायात पुलिस की जिम्मेदारी है। यदि यातायात पुलिस किसी स्थान पर जाम की समस्या के समाधान के लिए परिषद से किसी तरह की मदद मांगती है तो एनडीएमसी उस प्रस्ताव पर विचार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल परिषद की ओर से जाम को देखते हुए कोई अलग फ्लाईओवर, अंडरपास या सड़क चौड़ीकरण परियोजना प्रस्तावित नहीं है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के वीआईपी और दूतावास क्षेत्र से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों पर सुबह-शाम कार्यालय आने-जाने के समय यातायात का दबाव बढ़ जाता है। कौटिल्य मार्ग, सत्य मार्ग, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, शांति पथ, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग और विनय मार्ग पर पीक आवर में वाहनों की कतारें लगना आम है। इन मार्गों पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और आसपास के प्रमुख मार्गों से आने वाला यातायात भी यहां पहुंचता है। इनमें सरदार पटेल मार्ग पर यातायात दबाव सबसे अधिक दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल मार्ग पर भी पड़ता है दबाव का असर
धौला कुआं की ओर से आने वाले वाहनों के लिए यह नई दिल्ली की तरफ जाने का प्रमुख मार्ग है। सुबह-शाम के व्यस्त समय में यहां यातायात धीमा रहता है, जबकि दिन के अन्य समय में भी वाहनों का दबाव बना रहता है। धौला कुआं, चाणक्यपुरी और आसपास के मार्गों पर बढ़ते यातायात का असर सरदार पटेल मार्ग पर भी पड़ता है। दिल्ली यातायात पुलिस ने भी इसे यातायात दबाव वाले प्रमुख स्थानों में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed