{"_id":"6a95afc743eefc85e2059e51","slug":"traffic-jams-engulf-the-city-broken-roads-and-filth-disrupt-business-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152833-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जाम में उलझा शहर, टूटी सड़कें और गंदगी से कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जाम में उलझा शहर, टूटी सड़कें और गंदगी से कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
-संकरी होती सड़कें बढ़ा रहीं परेशानी, महिला सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सदर बाजार कुतुब रोड मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि सदर बाजार जैसे बड़े कारोबारी केंद्र में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में पुलिस बल की तैनाती न के बराबर है और नियमित गश्त भी नहीं होती, जिससे अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाजार में महिला जेबकतरी सक्रिय हैं, जो यहां आने वाले ग्राहकों और कारोबारियों को निशाना बनाती हैं। शिकायत करने पर थाने में महिला पुलिसकर्मियों की कमी के कारण तैनाती नहीं होने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि इससे ऐसी महिलाएं खुलेआम घूम रही हैं।
सदर के कारोबारी अंकुर सनेजा ने बताया कि ट्रैफिक जाम बाजार की प्रमुख समस्याओं में शामिल हो गया है। सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। कई जगह सड़कें टूटी हैं और अतिक्रमण के कारण सड़क की जगह लगातार कम हो रही है। इसका असर माल ढुलाई पर भी पड़ता है और व्यापारियों को समय व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानदार रविकांत ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे संकरी गलियों में जाम बढ़ता है।
वहीं, कारोबारी पिंकी अग्रवाल ने महिला शौचालयों की सफाई और रखरखाव सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी है। कारोबारियों ने सड़क, सफाई, यातायात और सुरक्षा से जुड़े विभागों से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की।