{"_id":"6aae9bb00447b3b72e0c8d4a","slug":"celebrations-on-campus-over-election-results-amid-high-court-stay-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155641-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हाईकोर्ट की रोक के बीच चुनाव नतीजों पर कैंपस में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हाईकोर्ट की रोक के बीच चुनाव नतीजों पर कैंपस में जश्न
विज्ञापन
विजयी उम्मीदवारों के समर्थक जुटे, नारेबाजी और कंधे पर बैठाकर घुमाने के दृश्य आए सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित होने के बाद नॉर्थ कैंपस समेत कई कॉलेजों में छात्रों ने जश्न मनाया। यह जश्न हाईकोर्ट के उस आदेश के एक दिन बाद हुआ, जिसमें नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई थी। रोक सड़क के अलावा कॉलेज परिसर और हॉस्टल में भी लागू थी। नतीजे आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थक उनके आसपास जुट गए। कई जगह नारेबाजी हुई और समर्थक उम्मीदवारों को कंधे पर बैठाकर आगे बढ़े। कुछ छात्रों ने अदालत के आदेश के पालन की बात कही, जबकि समर्थकों ने इसे सामान्य खुशी का इजहार बताया।