{"_id":"6aae9a55631cf95943084576","slug":"another-chance-at-dtu-if-mid-term-exam-is-missed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155637-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू में मिड-टर्म छूटने पर मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू में मिड-टर्म छूटने पर मिलेगा एक और मौका
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीटीयू में सितंबर 2026 की ऑड सेमेस्टर मिड-टर्म परीक्षा मेडिकल कारण या विशेष परिस्थिति में छूट गई है तो छात्रों को एक और मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे छात्रों के लिए मेक-अप परीक्षा होगी। यह सुविधा कम उपस्थिति के कारण अयोग्य घोषित छात्रों को नहीं मिलेगी।
परीक्षा छूटने की तारीख से दस कार्यदिवस के अंदर विभागाध्यक्ष को आवेदन देना होगा। इसमें अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करना होगा। तय समय के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं होगा। विभाग आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद विभागाध्यक्ष की सिफारिश पर छात्रों की सूची तैयार करेगा। नाम नोटिस बोर्ड और डीटीयू की वेबसाइट पर जारी होंगे।
मेडिकल कारण से परीक्षा छूटने पर अस्पताल का प्रमाणपत्र, भर्ती प्रमाण, डिस्चार्ज स्लिप, जांच रिपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र देना होगा। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से सत्यापन जरूरी है। हॉस्टल छात्रों के लिए वार्डन की सिफारिश अनिवार्य होगी। ब्यूरो