फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash between police and Samajwadi Chhatra Sabha students over road blockade following DUSU election defeat

डूसू चुनाव में हार के बाद हंगामा: रास्ता जाम करने पर पुलिस से भिड़े, समाजवादी छात्र सभा के छात्रों से तीखी बहस

Sat, 19 Sep 2026 08:25 PM IST
Rahul Kumar Tiwari आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 19 Sep 2026 08:25 PM IST
सार

डूसू चुनाव में सभी सीटों पर हार के बाद समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रास्ता जाम करने को लेकर छात्रों और पुलिस में तीखी बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। 
 

विज्ञापन
Clash between police and Samajwadi Chhatra Sabha students over road blockade following DUSU election defeat
समाजवादी छात्र सभा और पुलिस आमने-सामने - फोटो : आईएएनएस/ अमर उजाला

विस्तार

डूसू चुनाव परिणामों में सभी सीटों पर हार मिलने के बाद समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिससे छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रास्ता जाम करने को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद छात्रों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

विज्ञापन

दरअसल, 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई थी। आज मतों की गिनती की गई। परिणाम में एबीवीपी के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शोकीन ने भी जीत दर्ज की। एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा किसी भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकीं। वहीं, सभी सीटों पर हार के बाद समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन

इनका रहा दबदबा
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। इस तरह एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा।
विज्ञापन

जीते हुए प्रत्याशियों को मिले कुल मत
  • अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास- 24,576 मत
  • उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन- 30,615 मत
  • सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी- 21,650 मत
  • संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह- 16,615 मत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed