फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic jam lasting hours around Gola Market due to the closure of Bhai Vir Singh Marg

Delhi NCR News: भाई वीर सिंह मार्ग बंद होने से, गोल मार्केट के आसपास लगा घंटों जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत करने व ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। गोल मार्केट स्थित भाई वीर सिंह मार्ग को मरम्मत कार्य के कारण दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। इसके चलते आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और शनिवार को लंबा जाम लगा, जिससे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क के अचानक दोनों तरफ से बंद होने पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया गया, जिससे गोल मार्केट के आसपास का पूरा यातायात प्रभावित हो गया। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी वक्त लगा।
विज्ञापन

राजधानी नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीतम धारीवाल ने कहा कि मरम्मत कार्य जरूरी है, लेकिन इस दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क को पूरी तरह बंद करने की बजाय एक तरफ से आवाजाही चालू रखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed