{"_id":"6ab3dcc1f126c6ab0804ff5c","slug":"aiia-organized-a-public-awareness-rally-on-ayurveda-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156183-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आयुर्वेद दिवस पर एआईआईए ने निकाली जन-जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आयुर्वेद दिवस पर एआईआईए ने निकाली जन-जागरूकता रैली
विज्ञापन
नई दिल्ली। ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस-2026 के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से बुधवार को आयुर्वेद जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। रैली में संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली सुबह 9:15 बजे डीडीए गेट से शुरू होकर एआईआईए के गेट नंबर-3 तक पहुंची।
एआईआईए के निदेशक प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि आयुर्वेद केवल इलाज की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की समग्र दृष्टि प्रदान करता है। इस ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जन-जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि एआईआईए शिक्षा, अनुसंधान, चिकित्सा और जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां लगातार आयोजित कर रहा है। रैली के जरिए स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद का संदेश दिया गया। ब्यूरो