फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic Jam In Noid Delhi Noida Link Road remained closed for six hours

Traffic Jam In Noida: छह घंटे बंद रहा दिल्ली-नोएडा लिंक रोड, कहीं CP तो कहीं एंबुलेंस फंसी, सारे बंदोबस्त फेल

Thu, 08 Feb 2024 09:48 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सुबह 8 बजे से ही वाहनों की रफ्तार धीमी होनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजे के करीब किसानों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर कई जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया।

विज्ञापन
Traffic Jam In Noid Delhi Noida Link Road remained closed for six hours
दिनभर जाम में परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच को रोके जाने पर दिल्ली-नोएडा लिंक रोड छह घंटे तक बंद रहा। गुरुवार दोपहर 12 से शाम 6 बजे के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। नोएडा की अंदरूनी सड़कों समेत दिल्ली में भी नोएडा से सटे बॉर्डर पर पांच से छह किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। चरमराई यातायात व्यवस्था का आलम यह रहा कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक दिन पहले जारी एडवाइजरी भी नाकाम साबित हुई।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाने लगा। बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग शुरू करने और बैरिकेडिंग करने से चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सुबह 8 बजे से ही वाहनों की रफ्तार धीमी होनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजे के करीब किसानों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर कई जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। महामाया फ्लाईओवर के नीचे बैरिकेडिंग लगाने की वजह से चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर पांच से छह  किमी लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन

इस बीच सेक्टर-38 से फिल्म सिटी की ओर किसान पैदल निकले। इसकी वजह से यहां भी जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने किसानों को एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के सामने रोक लिया। इसकी वजह से फिल्म सिटी से एक्सप्रेसवे की ओर का ट्रैफिक फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे से डायवर्ट किया गया। एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इससे शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी जाम लग गया। 

जाम में फंसे स्कूली बच्चे, एंबुलेंस भी फंसी  
दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद बसों से घर के लिए निकले बच्चे जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होकर चिल्ला बॉर्डर, महामाया फ्लाईओवर से होकर जाने वाली स्कूलों बसों से हाजीपुर अंडरपास, सेक्टर–93 अंडरपास होकर जाने की अपील की। कई जगहों पर एंबुलेंस भी फंसी रही। डीएनडी के नीचे और सेक्टर-16 में एंबुलेंस जाम में फंसी रही। काफी देर बाद उसे निकाला जा सका।

विज्ञापन

शाम सवा छह बजे के बाद खोले गए रास्ते 
शाम को आश्वासन के बाद किसानों ने पीछे हटने का फैसला लिया। इसके बाद सभी जगह बैरिकेडिंग खोल दिए गए। जाम इतना था कि यातायात को सामान्य करने में ट्रैफिक कर्मियों को एक घंटे से ज्यादा लग गया। इसके बाद पीक आवर होने के कारण वाहनों का दबाव भी अधिक रहा। 

पुलिस कमिश्नर भी जाम में फंसी 
शहर में जाम की स्थिति को देखने के लिए निकलीं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी जाम में फंस गईं। महामाया फ्लाईओवर के पास वाहनों की कतार में उनकी गाड़ी भी फंस गई। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर पैदल बढ़ी। महामाया से दलित प्रेरणा स्थल तक वह पैदल चलीं और व्यवस्था संभाल रहे कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

पांच मिनट का सफर ढाई घंटे में 
लिंक रोड बंद होने से जाम में फंसे चालकों ने बताया कि पांच मिनट का सफर तय करने में उन्हें ढाई घंटे का समय लग गया है। सुबह दफ्तर जा रहे लोगों को खासी परेशानी हुई। अहम है कि दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से रोजाना करीब पांच लाख वाहन निकलते हैं। छह घंटे तक रोड बंद रहने से बड़ी संख्या में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

सवा छह बजे बैरिकेडिंग खोल दी गई। जाम की स्थिति को नियंत्रित किया गया। लिंक रोड बंद होने से लोगों को असुविधा हुई। लेकिन कई जगहों पर वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकाला गया। -अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed