फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic jam from Palm Olympia Society to Gaur City One

ग्रेनो में जाम से बुरा हाल: पाम ओलंपिया सोसाइटी से लेकर गौड़ सिटी तक लगी वाहनों की कतार, कट बना मुसीबत; Video

Fri, 20 Sep 2024 11:02 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Sep 2024 11:02 PM IST
सार

पाम ओलंपिया सोसाइटी से लेकर गौड़ सिटी वन के गेट के सामने सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। निवासियों का कहना है कि गौड़ सिटी वन के पास एक कट बना हुआ है। वहां दोनों तरफ से वाहन आने से रास्ता जाम हो जाता है।

विज्ञापन
Traffic jam from Palm Olympia Society to Gaur City One
जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जाम की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। गौड़ सिटी के आसपास के गोलचक्कर में वाहन चालक शुक्रवार को जाम में फंस गए। राहगीरों ने जाम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल कर ट्रैफिक पुलिस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से सवाल किए कि कब ग्रेनो के लोग को जाम से मुक्ति मिल पाएगी। 

विज्ञापन




सर्विस रोड का सहारा लेकर निवासियों ने निकलने का प्रयास किया। वहां भी जाम लग गया। ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक, एक मूर्ति, शाहबेरी के साथ-साथ हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर जाम की समस्या आम बात हो गई है, लेकिन पिछले 20 दिन से तिगरी से किसान चौक आने वाले रास्ते पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


पाम ओलंपिया सोसाइटी से लेकर गौड़ सिटी वन के गेट के सामने सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। निवासियों का कहना है कि गौड़ सिटी वन के पास एक कट बना हुआ है। वहां दोनों तरफ से वाहन आने से रास्ता जाम हो जाता है। सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed