{"_id":"6ab00706dbad97f81505c4f4","slug":"traffic-jam-encroachment-and-parking-became-hurdles-on-signal-free-vikas-marg-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1113-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सिग्नल फ्री विकास मार्ग पर भी जाम, अतिक्रमण और पार्किंग बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सिग्नल फ्री विकास मार्ग पर भी जाम, अतिक्रमण और पार्किंग बनी बाधा
विज्ञापन
-यू-टर्न और सड़क पर चल रहे काम से भी बढ़ रही परेशानी, पीक आवर्स में वाहनों की रफ्तार थमी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर से लक्ष्मी नगर तक विकास मार्ग को सिग्नल फ्री किए जाने के बावजूद पीक आवर्स में वाहन चालकों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। मार्ग पर कई जगह अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, यू-टर्न, गलत दिशा में चलने वाले वाहन और निर्माण कार्य के कारण सड़क की प्रभावी चौड़ाई कम हो जाती है।
लक्ष्मी नगर बाजार और मेट्रो स्टेशन के आसपास स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण है। बाजार और कोचिंग संस्थानों के कारण दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी और दुकानों के बाहर खड़े वाहनों से मुख्य मार्ग पर दबाव बढ़ता है। मेट्रो स्टेशन के नीचे ई-रिक्शा, ऑटो और ग्रामीण सेवा के वाहन कतार में खड़े रहते हैं, जिससे सड़क और संकरी हो जाती है।
मदर डेयरी रोड के कट के पास वाहनों के एक साथ मुड़ने और अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है। वहीं, हीरा स्वीट्स के सामने यू-टर्न और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण भी आवाजाही धीमी पड़ती है। गलत दिशा में चलने वाले वाहन परेशानी बढ़ाने के साथ दुर्घटना का खतरा भी पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विकास मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन और सड़क खुदाई का काम भी यातायात प्रभावित कर रहा है। बैरिकेडिंग और निर्माण सामग्री के कारण कई हिस्सों में वाहनों के लिए जगह कम हो गई है। कड़कड़ी मोड़ और प्रीत विहार के बीच पीक आवर्स में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से लंबी कतार लग जाती है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी रेंज श्वेता चौहान ने बताया कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उनके अनुसार, विकास मार्ग पर हर महीने करीब 5,000 वाहनों के चालान किए जा रहे हैं, जबकि रोजाना करीब 150 से 170 वाहनों के चालान काटे जाते हैं।