Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic halted again on Kathua-Madhopur track, 52 trains running from Jammu division cancelled

Indian Railways : कठुआ-माधोपुर ट्रैक पर फिर यातायात ठप, जम्मू डिवीजन से चलने वाली 52 ट्रेनें रद्द

Mon, 01 Sep 2025 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 06:18 AM IST
सार

इस कारण जम्मू डिवीजन से चलने वाली 52 ट्रेनों को 1 सितंबर से रद्द कर दिया गया है, जबकि एक ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट और एक को शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

विज्ञापन
Traffic halted again on Kathua-Madhopur track, 52 trains running from Jammu division cancelled
demo

विस्तार

कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर यातायात ठप होने और ब्रिज संख्या-17 पर मिसएलाइमेंट की वजह से उत्तर रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने का एलान किया है। इस कारण जम्मू डिवीजन से चलने वाली 52 ट्रेनों को 1 सितंबर से रद्द कर दिया गया है, जबकि एक ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट और एक को शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुताबिक जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उधमपुर और पठानकोट की ओर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।  रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी गाड़ियों की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आवश्यक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।  

विज्ञापन
  • जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस (11078), जम्मू-वाराणसी एक्सप्रेस (12238), जम्मू-दिल्ली राजधानी (12426), जम्मू-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस (12332), श्री शक्ति एक्सप्रेस (22462) और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली वंदे भारत (22440 व 22478) 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उधमपुर-भावनगर एक्सप्रेस (19108), श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस (16318), सर्वोदय एक्सप्रेस (12476), उत्तर संपर्क क्रांति (12446) और मालवा एक्सप्रेस (12920) भी रद्द कर दी गई हैं
  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और अहमदाबाद से जम्मू की ओर जाने वाली गाड़ियों को भी रद्द कर दिया गया है। इनमें नई दिल्ली-जम्मू राजधानी (12425),कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस (13151), बांद्रा-सांबर (12471 स्वराज एक्सप्रेस), गोरखपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) और सियालदह-जम्मू हमसफर (22317)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed