फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic diversion in gurgaon to take ed

गुड़गांव ईद की नमाज के दिन ट्रैफिक डायवर्जन को तैयार

Sun, 27 Jul 2014 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 27 Jul 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion in gurgaon to take ed

ईद की नमाज को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें ओल्ड गुड़गांव समेत एक्सप्रेस-वे पर कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन तैयार किया गया है। हालांकि एक्सप्रेस-वे पर नमाज अता करने के फैसले के बारे में सोमवार को स्थानीय कोर्ट में सुनवाई को देखते हुए गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को इसे फाइनल तय कर देगी।

विज्ञापन


इसे लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की चौक-चौराहों पर नियुक्ति के लिए आदेश दिए जा चुके है। ईद की नमाज के दौरान ट्रैफिक को संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जामा मस्जिद के आसपास सुबह वाहनों की एंट्री बंद रखी है। कार्यदिवस में पड़ रहे ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस ने सुबह 11 बजे तक ओल्ड रेलवे रोड की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को भूतेश्वर मंदिर चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक स्टाफ तैनाती के आदेश दिए गए है। सेक्टर-57 में भी मस्जिद के पास वाहनों की पार्किंग की सुविधा नहीं दी गई है। वाहनों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सुबह से ही मुस्तैद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बार दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर अता होने वाली नमाज को लेकर स्थानीय कोर्ट में चल रही सुनवाई को देखते हुए डायवर्जन को ट्रैफिक पुलिस ने प्लान फाइनल नहीं किया है। जिसमें सोमवार को कोर्ट के फैसले के बाद तय किया जाएगा। हालांकि प्रस्तावित तौर पर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह सात से 11 बजे तक राजीव चौक से वाहनों को सुभाष चौक होते हुए हीरो होंडा चौक पर निकाला जाएगा।

जबकि जयपुर की तरफ से आने वाले वाहन को सेक्टर-10 से सोहना चौक अथवा हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक निकाला जा सकता है। अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को कोर्ट के आदेश के बाद लेने का फैसला किया है। लेकिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी कर दिए है।


जिसमें राजीव चौक और ताऊ देवीलाल स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सेक्टर-57, लेजरवैली ग्राउंड के आसपास भी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हाईवे जय सिंह के अनुसार सोमवार को फैसला होने के बाद डायवर्जन प्लान को फाइनल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed