फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic can be affected by nagar kirtan today in delhi

दिल्लीः नगर कीर्तन से आज ट्रैफिक हो सकता है प्रभावित, ये मार्ग रहेंगे प्रभावित

Wed, 12 Dec 2018 06:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic can be affected by nagar kirtan today in delhi
delhi traffic - फोटो : फाइल फोटो

गुरू तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर 12 दिसंबर को शीश गंज साहिब, चांदनी चौक से गुरुद्वारा रकाबगंज तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन सुबह 10 बजे शुरू होगा और देर शाम गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन में घोड़े, हाथी, गतका पार्टी समेत बैंड और स्कूल व कॉलेजों के बच्चे शामिल होंगे। 

विज्ञापन


नगर कीर्तन गुरुद्वारा शीश गंज साहिब चांदनी चौक से शुरू होकर पहाड़गंज ब्रिज, देशबंधु गुप्ता रोड, चूना मंडी, पंचकुइयां रोड, बांग्ला स्वीट्स, कलेवा, कालीबाड़ी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गुरुद्वारा बंगला साहिब, गोल डाकखाना, पंडित पंत मार्ग होते हुए गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचेगी।              
विज्ञापन

           
इन मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

सुभाष मार्ग, लाल किला चौक, एचसी सेन मार्ग-एसपीएम मार्ग, टाउन हाल, नयाबांस रोड, सीताराम बाजार, आसफ अली रोड, अजमेरी गेट, डीबीजी रोड शीला सिनेमा, चौक पहाड़गंज, चेम्सफोर्ड रोड, बसंत रोड, पंचकुइयां रोड, पंचकुइयां रोड गोल चक्कर, मिंटो रोड, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड और पंडित पंत मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। भारी व हल्के वाहनों को नगर कीर्तन खत्म होने तक जेएलएन मार्ग पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed