{"_id":"6a9adb730cbb4b6606051548","slug":"traders-oppose-making-cps-inner-circle-vehicle-free-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153486-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीपी के इनर सर्किल को वाहन मुक्त करने के खिलाफ कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीपी के इनर सर्किल को वाहन मुक्त करने के खिलाफ कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कनॉट प्लेस (सीपी) के इनर सर्किल को वाहन मुक्त बनाने के प्रस्ताव के लिए लोगों से राय मांगी थी। इस पोस्ट के बाद कनॉट प्लेस के स्थानीय व्यापारियों और नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनटीए) ने प्रस्ताव का विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि पहले भी 2017, 2019 और 2022 में इनर व मिडिल सर्किल में इस तरह की योजना लागू की गई थी, लेकिन वह पूरी तरह से असफल साबित हुई थी। कनॉट प्लेस के स्थानीय व्यापारी सत्य प्रकाश ने बताया कि इस प्रस्ताव के लागू होने का सबसे ज्यादा असर उनके व्यापार पर पड़ेगा। इनर सर्किल को वाहन मुक्त करने पर उनकी बिक्री में 50 से 60 प्रतिशत की कमी आएगी। सभी ग्राहक गाड़ी से दुकान पर आना चाहते हैं। अगर यहां पर वाहनों की नो एंट्री हो जाएगी, तो ज्यादातर ग्राहक दूसरी बाजार या मॉल से शॉपिंग करना पसंद करेंगे। वहीं, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य अमित गुप्ता ने बताया कि इनर सर्किल में पहले एनडीएमसी ने इस तरह की योजना को लागू करने की कोशिश की थी। लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने इसके खिलाफ जमकर विरोध किया। इसके बाद एनडीएमसी ने योजना को वापस ले लिया। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने बताया कि कनॉट प्लेस में 15 फीट का कवर फुटपाथ और 25 फीट का खुला फुटपाथ मौजूद है। अगर एनडीएमसी को किसी जगह के लिए कोई खास योजना बनानी है, तो सबसे पहले वहां के शेयरधारकों से सुझाव लेना चाहिए।