फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traders expressed their problems in the Amar Ujala Samvad program organized in Gandhi Nagar

अमर उजाला संवाद: गांधी नगर बाजार में स्ट्रीट लाइटें खराब, शौचालय बदहाल; व्यापारियों ने बताई समस्याएं

Fri, 20 Jun 2025 04:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jun 2025 04:46 AM IST
सार

गांधी नगर में आयोजित संवाद में सुभाष रोड एवं बड़ा बाजार थोक रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों ने बाजार की कमियां बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बाजार में वाटर कूलर नहीं होने से व्यापारी व बाजार में आने वाले लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं।

विज्ञापन
Traders expressed their problems in the Amar Ujala Samvad program organized in Gandhi Nagar
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली का सबसे बड़ा गांधी नगर बाजार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां के व्यापारी खराब स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, पेयजल, जल निकासी, साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय और अन्य कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। गांधी नगर में आयोजित संवाद में सुभाष रोड एवं बड़ा बाजार थोक रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों ने बाजार की कमियां बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बाजार में वाटर कूलर नहीं होने से व्यापारी व बाजार में आने वाले लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। बाजार की गलियों में लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें या तो खराब या फिर टूट पड़ी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे सिर्फ दिखावटी के लिए लगे हैं, क्योंकि इनमें से अधिकतर कैमरे खराब हैं। साथ ही इन कैमरों के रिकॉर्डिंग रूम का भी कोई अता-पता नहीं है। बाजार में चार शौचालय है, लेकिन इनकी हालत इतनी खराब है कि लोग इसका इस्तेमाल भी नहीं करना चाहते। महिलाओं के लिए अलग से कोई शौचालय नहीं है। बाजार में जल निकासी के इंतजाम न होने से सड़कों पर बरसात का पानी भर जाता है, जिससे आवाजाही बाधित रहती है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के लिए बाजार के दूसरी तरफ पुस्ता रोड के किनारे पार्किंग बनाई गई है, लेकिन उसमें बहुत कम जगह है। - प्रवीण गुप्ता, अध्यक्ष    

सुभाष रोड पर बाजार के अंदर जाने वाले मुख्य द्वार पर बनी सीढ़ियां बहुत संकरी हैं, जिस कारण दिक्कत होती है। - अश्वनी चोपड़ा, महामंत्री

बाजार के मुख्य द्वार पर ऑटो और ई-रिक्शेवालों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। -नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष

बाजार की गलियों में बिजली और वाईफाई के तारों का जाल बना हुआ है। इन तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। - चेतन अरोड़ा, महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed