{"_id":"a6e5e90b9e5234ff85b5cd9215a3e377","slug":"trader-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में आए लुटेरों ने व्यापारी को लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी में आए लुटेरों ने व्यापारी को लूटा
अमर उजाला, वैशाली
Updated Sun, 26 Jan 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में गनप्वाइंट पर स्टेशनरी व्यापारी और एक मीडियाकर्मी को लूट लिया। पहली वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने हुई जबकि वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर वारदात हुई। पुलिस ने दोनों मामलों की शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-6 रामप्रस्थ ग्रीन निवासी अशोक गुप्ता स्टेशनरी और प्रिंटिंग का व्यवसाय करते हैं। शनिवार रात साढ़े आठ बजे वे वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में बेटी के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में एक युवक आया और उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
दूसरा बदमाश दूसरी ओर का दरवाजा खोलकर कार में आ बैठा। युवक ने उनसे चेन, अंगूठी और करीब 12 हजार की नगदी निकलवा ली। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश कंट्री इन होटल की ओर भाग निकले। करीब एक घंटे बाद साढ़े नौ बजे दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन निवासी मीडियाकर्मी ज्ञानेश श्रीवास्तव वैशाली के अंसल प्लाजा मॉल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
डाबर तिराहे से थोड़ा आगे वे कार रोककर मोबाइल पर पत्नी से बात करने लगे। तभी बाइकसवार बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। दूसरी ओर से से बदमाश गाड़ी में घुस आया और नगदी,चेन, अंगूठी उतरवा ली। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।
अशोक गुप्ता और ज्ञानेश दोनों ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।