फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trade Fair: Traditional and famous goods of 75 districts under ODOP in UP Pavilion are being liked by people

व्यापार मेला: यूपी पवेलियन में ओडीओपी के तहत 75 जिलों के परंपरागत व मशहूर सामान लोगों को खूब आ रहे पसंद

Sun, 20 Nov 2022 07:22 AM IST
शाहरुख खान आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Nov 2022 07:22 AM IST
सार

दिल्ली के प्रगति मैदन में आयोजित ट्रेड फेयर में पीलीभीत की बांसुरी, भदोही की कालीन और बरेली के इत्र ने जबरदस्त धूम मचा रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, मेले में इन वस्तुओं के खरीदार ज्यादा हैं। इस वजह से स्टालों पर जबर्दस्त भीड़ है।

विज्ञापन
Trade Fair: Traditional and famous goods of 75 districts under ODOP in UP Pavilion are being liked by people
प्रगति मैदान में अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन में पीलीभीत की बंसरी देखते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेड फेयर में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के परंपरागत और मशहूर सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। यूपी पवेलियन में अलीगढ़ के ताले, एटा के पीतल के घंटे, उन्नाव के चमड़े के पर्स, पर्स, आगरा के मार्बल से बने सामान, आजमगढ़ के मिट्टी के बर्तन जैसे अनगिनत सामान लोग खरीदकर घर ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं पीलीभीत की बांसुरी, भदोही की कालीन और बरेली के इत्र ने जबरदस्त धूम मचा रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, मेले में इन वस्तुओं के खरीदार ज्यादा हैं। इस वजह से स्टालों पर जबर्दस्त भीड़ है। 
विज्ञापन


पीलीभीत में दसवीं पीढ़ी बना रही बांसुरी
पीलीभीत के शादाब ने बताया कि उनके खानदान की दसवीं पीढ़ी बांसुरी बनाने का काम कर रही है। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत पीलीभीत को बांसुरी नगरी के रूप में पहचान मिली है। पीलीभीत में बांसुरी चौराहा बनाया गया है। शादाब के पास साढ़े चार हजार रुपये तक की बांसुरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी प्वाइंट पर भीड़
पीलीभीत की बांसुरी, अलीगढ़ का ताला-चाभी और एटा का पीतल का घंटा स्टालों के बाहर सेल्फी प्वाइंट बने हैं। यहां पर औरतें, बच्चे और नौजवान इनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। शनिवार को मेले का पहला पब्लिक डे था और इस मौके पर यूपी पवेलियन खचाखच भीड़ से भरा हुआ था। दिनभर में करीब 15-20 हजार लोगों ने भ्रमण किया।

भदोही के कालीन का जबर्दस्त क्रेज 

यूपी पवेलियन में भदोही के प्रसिद्ध कालीन की भरमार है। यहां ढ़ाई हजार से पचास हजार तक कीमत का कालीन उपलब्ध है। रमजान अली ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी पेशा है। 

प्राकृतिक इत्र दूर करेंगे तनाव 
बरेली के प्राकृतिक इत्र, एसेंशियल ऑयल, शहद, मसाज ऑयल की कई वैरायटी यूपी पवेलियन में मिल रही हैं। विष्णु कांत मिश्र के पास 11 इत्र, 4 प्राकृतिक इत्र, शहद के 15 अलग-अलग फ्लेवर, पांच प्रकार के फेस सीरम, एरोमा थेरेपी के लिए एसेंशियल ऑयल उपलब्ध हैं। ये सारे सामान बरेली में बनाते हैं, जबकि शहद उत्तराखंड के पहाड़ों से मंगाते हैं। यह पालतू मधुमक्खी वाला नहीं जंगलों में मिलने वाला शहद है।

हिंदी तमिल गीतों की धुन पर राजेश ने बजाई बांसुरी
ट्रेड फेयर में केरल दिवस समारोह में प्रसिद्ध बांसुरी वादक राजेश चेरथला ने मधुर धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका शो शुरू होने से पहले ही एम्फीथिएटर खचाखच भरा हुआ था। ‘मैजिक ऑफ फ्लूट’ नाम से संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत एक लोकप्रिय मलयालम फिल्मी गीत के साथ हुई। दर्शकों की मांग के हिसाब से प्रस्तुतियां बदलती गईं।

कई दर्शकों ने अपने पसंदीदा हिंदी और तमिल गीतों की धुन सुनी। राजेश ने सदाबहार, सुपरहिट और शास्त्रीय गीतों की धुन पर बेहद खूबसूरती से बांसुरी बजाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सीटी रविकुमार भी मौजूद थे। उन्होंने दर्शकों व राज्य सरकार का अभिवादन किया और संगीतज्ञ पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य राजेश को उपहार भेंट किए। प्रदर्शन के बाद राजेश ने अपने अनुभव साझा किए। 

प्रगति मैदान में लगेगा युवा स्वरोजगार मेला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने युवा स्वरोजगार मेला लगाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा। स्वदेशी जागरण मंच दिल्ली प्रांत संयोजक विकास चौधरी ने छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। स्टार्ट-अप इंडिया, मेक इन इंडिया ‘मेक फॉर वर्ल्ड’, मेड इन इंडिया में ऋण देने की पहल से उद्यमिता के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed